Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 November 2026 || 23:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार
          Headline

          पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार

          जिले में लक्ष्मी पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव और सदर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया में विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 10, 2026Updated:November 10, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  जिले में लक्ष्मी पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रेहला थाना क्षेत्र के रक्साहा गांव और सदर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया में विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। स्थिति नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर उग्र भीड़ ने पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना में कई पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए, जबकि सरकारी वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

          घटना सोमवार 9 नवंबर की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ को सूचना मिली कि रक्साहा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां करीब दो से तीन सौ लोगों की भीड़ जमा थी और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो रही थी।

          पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान विश्रामपुर के एसडीपीओ चिरंजीव मंडल भी अपने अंगरक्षकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ में मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल और बिगाड़ दिया। इसके बाद उग्र लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

          उधर, सदर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया में भी मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। रक्साहा में स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ शांत नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग के बाद भीड़ तितर-बितर हुई और स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

          घटना के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विश्रामपुर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया। टीम ने रात में ही छापेमारी कर आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों में पिंटू कुमार चौधरी (21), विकास कुमार चौधरी (20), रोहित कुमार चौधरी (20), कंचन कुमार चौधरी (33), विकास चौधरी (23), धर्मदेव चौधरी (22), विनोद चौधरी (44) और विजय कुमार चौधरी (35) शामिल हैं। सभी रक्साहा गांव के निवासी हैं।पुलिस ने मंगलवार को सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

          बताया जाता है कि सतबरवा के सिंदुरिया के इलाके में पहले से एक पक्ष काली पूजा का आयोजन करता रहा है। एक अन्य पक्ष के द्वारा पहली बार पूजा का आयोजन किया गया था। डीजे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था और मारपीट हुई। पहली बार पूजा रखने वाले पक्ष ने विसर्जन कर दिया था। पुराने पक्ष के लोग विसर्जन कर रहे थे, इसी क्रम में झड़प हो गई और पथराव शुरू हुआ था।

          डीएसपी राजेश यादव सहित पुलिस बल बचाव करने गए। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। पूरे मामले में तीन अलग एफआईआर दर्ज की जा रही है और कार्रवाई की जा रही है। गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

          Palamu Violence News Rehla Police Attack आठ आरोपी गिरफ्तार पलामू मूर्ति विसर्जन हिंसा रेहला पुलिस पर हमला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          November 10, 2026

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          November 10, 2026

          दरभंगा में बंगाल के सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 62 किलो चांदी और 5.94 लाख नकद बरामद, दो कारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

          November 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, सरकारी कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा; 32 प्रस्तावों पर लगी मुहर

          निशा भगत मौत मामले में बड़ा एक्शन, थाना प्रभारी लाइन हाजिर; SIT गठित

          पलामू में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव और हवाई फायरिंग; 8 गिरफ्तार

          दरभंगा में बंगाल के सराफा कारोबारी से लूट का खुलासा, 62 किलो चांदी और 5.94 लाख नकद बरामद, दो कारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

          बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन,15 अफसरों पर गिरी गाज, नौ सीओ समेत पीएचईडी के चार अधिकारी सस्पेंड

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.