Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 30 June 2026 || 19:05
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त
          Headline

          बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 30, 2026Updated:June 30, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bokaro News:  जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में अवैध विदेशी शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ पुलिस व उत्पाद विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब, पैकेजिंग सामग्री और शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

          मंगलवार को चंद्रपुरा थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बेरमो के एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया था। उत्पाद विभाग के सहयोग से गठित टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

          सबसे पहले पुलिस ने तेलो पूर्वी बहियारटांड़ स्थित कामेश्वर कुमार के घर पर छापेमारी की। यहां से नकली विदेशी शराब तैयार करने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री, पैकिंग उपकरण और बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने विनय कुमार, दिनेश प्रजापति और कृष्णा कुमार के ठिकानों पर भी छापेमारी की, जहां से भी बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की गई।

          पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 पेटी ब्लैक टाइगर व्हिस्की, 12 पेटी ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, तीन-तीन पेटी मैकडॉवेल नंबर-1 और रॉयल चैलेंजर व्हिस्की, चार पेटी स्टर्लिंग रिजर्व बी-7 सहित बड़ी संख्या में नकली ढक्कन, बोतलों पर लगाए जाने वाले रैपर, स्टीकर और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल ब्रांडेड शराब के नाम पर नकली शराब तैयार कर बाजार में बेचने के लिए किया जा रहा था।

          गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कामेश्वर कुमार (33), विनय कुमार (32), दिनेश प्रजापति (41) और कृष्णा कुमार (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपित कामेश्वर कुमार के खिलाफ पहले से भी अवैध शराब कारोबार सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

          इस मामले में चंद्रपुरा थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और शराब की सप्लाई चेन का पता लगाने में जुटी है।

          एसडीपीओ रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस संयुक्त अभियान में चंद्रपुरा, दुग्दा और बोकारो झरिया ओपी की पुलिस टीम के साथ उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bermo News Bokaro illegal liquor Bokaro News Chandrapura liquor factory counterfeit foreign liquor Excise Department action Illegal liquor factory Jharkhand Crime News liquor smuggling police raids
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामगढ़ में जमीन विवाद में सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

          June 30, 2026

          पटना स्टेशन से STF के हत्थे चढ़ा पाण्डव सेना का सरगना संजय सिंह, 26 संगीन मामलों का है आरोपी

          June 30, 2026

          2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

          June 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बोकारो में नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब जब्त

          रामगढ़ में जमीन विवाद में सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

          पटना स्टेशन से STF के हत्थे चढ़ा पाण्डव सेना का सरगना संजय सिंह, 26 संगीन मामलों का है आरोपी

          2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी पटना मेट्रो, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा

          सारण में अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर ह/त्या, सड़क जाम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.