धनबाद।
ईट भट्टे में काम करने वाले तीन मजदूरों के शव संदेहास्पद स्थिति में पाए गए हैं। मृतक तीनों मजदूर तेतुलमारी थाना अंतर्गत रंगलीटांड बस्ती में संचालित ईट भट्ठे में कार्यरत थे। इसकी जानकारी मिलने पर ईंट भट्ठे के मालिक सोनू साहू ने शुक्रवार को इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर जांच कर रही है। तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी अनुसार मृतक मजदूर कुछ दिन पहले ही ईट भट्ठे में काम करने आए थे। गुरुवार की रात को वे वहां तंबू में सोए थे। सुबह जब ईट भट्ठा मालिक वहां पहुंचे तो तीनों को मृत पाया। इस घटना को लेकर तरह-तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है। कोई हत्या का अंदेशा जता रहा है तो कुछ लोग चूल्हे की गैस से दम घुटने की बात कह रहे हैं। तीनों मजदूर पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले थे।


