Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 25 April 2026 || 03:13
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में टीएसपीसी के दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो उग्रवादियों की मौत, दो गंभीर घायल
          Headline

          चतरा में टीएसपीसी के दो गुटों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में दो उग्रवादियों की मौत, दो गंभीर घायल

          today post liveBy today post liveDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Chatra News:- झारखंड के चतरा जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई ने खूनी रूप ले लिया। कुंदा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गेंदरा गांव में रविवार की आधी रात दोनों गुटों के बीच जबरदस्त फायरिंग हुई, जिसमें दो उग्रवादियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

          घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि मारे गए उग्रवादियों में एक की पहचान टीएसपीसी के सब जोनल कमांडर देवेंद्र गंझू के रूप में हुई है। देवेंद्र पर चतरा, हजारीबाग, लातेहार और पलामू जिलों के विभिन्न थानों में 30 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। दूसरे मृतक की पहचान चुरामन गंझू के रूप में की गई है।

          इस गोलीबारी में श्याम भोक्ता और उसका साला गोपाल गंझू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार श्याम भोक्ता भी नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

           

          एसपी ने बताया कि देवेंद्र गंझू और चुरामन अपने कुछ साथियों के साथ कुंदा निवासी श्याम भोक्ता के घर पहुंचे थे। इसी दौरान आपसी विवाद को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते फायरिंग में बदल गई। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में देवेंद्र गंझू और चुरामन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्याम भोक्ता और गोपाल गंझू घायल हो गए।

          प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि घटना के पीछे लेवी के बंटवारे और संगठन में वर्चस्व की लड़ाई मुख्य कारण है। पुलिस ने घटनास्थल से दो देसी कट्टा बरामद किए हैं और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          April 23, 2026

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          April 23, 2026

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          April 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बोले बृजभूषण: आजादी का श्रेय सिर्फ गांधी को देना गलत

          पदमा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद कोल्ड ड्रिंक लदा ट्रक जलकर खाक, हाईवे पर घंटों यातायात बाधित

          पश्चिम बंगाल में हिंसा के बीच पहले चरण में वोटिंग 89.93 प्रतिशत, 1478 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद,बंगाल में टूटा पिछले चुनावों का रिकॉर्ड

          बहू ने प्रेमी संग रची थी ससुर की ह/त्या की साजिश, बहू समेत 4 गिरफ्तार

          रामगढ़ में शादी में गए कपड़ा व्यापारी के घर लाखों की चोरी,जेवर-नगद समेत साड़ियां गायब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.