Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 12 August 2026 || 08:58
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»झारखंड स्वास्थ्य विभाग टेंडर में 50 करोड़ का घोटाला को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल
          Headline

          झारखंड स्वास्थ्य विभाग टेंडर में 50 करोड़ का घोटाला को लेकर भाजपा ने उठाए सवाल

          today post liveBy today post liveOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:-  झारखंड में एक बार फिर भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमा गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग के टेंडर में 50 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी टेंडर घोटालों और भ्रष्टाचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

          रांची के हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रतुल शाहदेव ने बताया कि सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, रांची द्वारा नर्सिंग, पैरामेडिकल और अन्य तकनीकी स्टाफ की नियुक्ति के लिए ई-टेंडर संख्या 4374 दिनांक 20 सितंबर 2025 को जारी किया गया। इस टेंडर में ऐसी शर्तें रखी गई हैं, जिनसे झारखंड की कोई भी स्थानीय कंपनी भाग नहीं ले सकती।

          उन्होंने आरोप लगाया कि टेंडर की अर्हता को इस तरह बदला गया है कि बिहार की एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को फायदा पहुंचे। प्रतुल के अनुसार, वर्ष 2022 के टेंडर में जो अर्हताएं थीं, उन्हें अब पाँच गुना बढ़ा दिया गया है। उदाहरण के तौर पर, सिक्योरिटी मनी (ईएमडी) को चार लाख से बढ़ाकर 15 लाख, सिंगल वर्क ऑर्डर वैल्यू को तीन करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़, और ईसीआर कॉपी की आवश्यकता को 300 से बढ़ाकर 1500 कर दिया गया है।

          उन्होंने यह भी कहा कि जिस कंपनी को टेंडर देने की कोशिश की जा रही है, उसे झारखंड की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने डिबार कर रखा है। बावजूद इसके, टेंडर में यह शर्त जोड़ी गई है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी सिर्फ एक अंडरटेकिंग देकर आवेदन कर सकती है।

          भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह पूरा मामला झारखंड की कंपनियों को बाहर कर एक विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने की साजिश है। उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी इस मुद्दे को जल्द ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के समक्ष उठाएगी ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

          झारखंड टेंडर घोटाला प्रतुल शाहदेव बयान भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस स्वास्थ्य विभाग भ्रष्टाचार हेमंत सरकार विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          August 11, 2026

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          August 11, 2026

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          August 11, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मुंगेर में थाना परिसर से गायब हुआ 11 लाख के चालान वाला ट्रक, मुंशी और पुलिसकर्मी निलंबित

          रांची में ABVP का विधानसभा घेराव, पुलिस ने रोका मार्च; 200 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

          छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही स्थगित

          शहीद दिवस पर CM सम्राट चौधरी ने शहीद स्मारक में दी श्रद्धांजलि

          बरकाकाना-सोननगर रेलखंड पर मालगाड़ी के 11 डिब्बे बेपटरी,डाउन लाइन प्रभावित

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.