Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 31 August 2026 || 20:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता,इन्द्रपुरी परियोजना को मिलेगी गति
          Headline

          सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता,इन्द्रपुरी परियोजना को मिलेगी गति

          सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा विवाद अब समाधान की दिशा में बढ़ गया है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बिहार और झारखंड सरकार के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          New Delhi: । सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच पिछले 25 वर्षों से अधिक समय से चला आ रहा विवाद अब समाधान की दिशा में बढ़ गया है। सोमवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बिहार और झारखंड सरकार के बीच सोन नदी जल बंटवारे को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

          समझौता ज्ञापन पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हस्ताक्षर किए। इस समझौते को सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दे के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

          बिहार को 5.75 एमएएफ और झारखंड को 2 एमएएफ पानी आवंटित करने पर सहमति बनी

          दरअसल, वर्ष 1973 में हुए बाणसागर समझौते के तहत सोन नदी के कुल उपलब्ध 14.25 मिलियन एकड़ फीट (एमएएफ) पानी का बंटवारा किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश को 1.25 एमएएफ, मध्य प्रदेश को 5.25 एमएएफ और तत्कालीन एकीकृत बिहार को 7.75 एमएएफ पानी आवंटित किया गया था। वर्ष 2000 में झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद एकीकृत बिहार के हिस्से के सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर दोनों राज्यों के बीच स्थिति स्पष्ट करने की जरूरत सामने आई। यह मामला इसके बाद लंबे समय तक लंबित रहा।

          इस दिशा में बड़ी पहल 10 जुलाई 2025 को रांची में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक में हुई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर सहमति बनी थी। इसके तहत बिहार को 5.75 एमएएफ और झारखंड को 2 एमएएफ पानी आवंटित करने पर सहमति बनी।

          अब इस सहमति को औपचारिक रूप देने के लिए दोनों राज्यों के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते का प्रारूप केंद्रीय जल आयोग ने तैयार किया था, जिसे दोनों राज्य सरकारों की सहमति के बाद अंतिम रूप दिया गया।

          इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना के निर्माण का रास्ता भी साफ

          इस समझौते से इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना के निर्माण का रास्ता भी साफ होने की उम्मीद है। परियोजना के पूरा होने से बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया और अरवल जिलों में सिंचाई व्यवस्था को स्थायित्व मिलने की संभावना है।

          Bihar Jharkhand MoU Bihar Jharkhand water agreement Indrapuri Reservoir Project Son River dispute Son River water sharing
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मोतिहारी में मादक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो बोलेरो के गुप्त तहखाने से 4 करोड़ का 190 किलो गांजा व स्कॉर्पियो से 300 ग्राम हेरोइन बरामद 7 तस्कर गिरफ्तार

          August 31, 2026

          सारंडा में नदी का रौद्र रूप: दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद; एक महिला अब भी लापता

          August 31, 2026

          झुमरीतिलैया में हजारों कदमों ने लिखी सेहत की कहानी, वॉकथॉन में स्वच्छता से नशामुक्ति तक गूंजे जागरूकता संदेश

          August 30, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मोतिहारी में मादक तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो बोलेरो के गुप्त तहखाने से 4 करोड़ का 190 किलो गांजा व स्कॉर्पियो से 300 ग्राम हेरोइन बरामद 7 तस्कर गिरफ्तार

          सोन नदी जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड में ऐतिहासिक समझौता,इन्द्रपुरी परियोजना को मिलेगी गति

          सारंडा में नदी का रौद्र रूप: दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण बहे, दो शव बरामद; एक महिला अब भी लापता

          झुमरीतिलैया में हजारों कदमों ने लिखी सेहत की कहानी, वॉकथॉन में स्वच्छता से नशामुक्ति तक गूंजे जागरूकता संदेश

          पटना में चार युवकों की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब की आशंका से हड़कंप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.