Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 00:53
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»Jamtara में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार
          Uncategorized

          Jamtara में साइबर ठगी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड सहित 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

          today post liveBy today post liveMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Jamtara
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamtara : झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साइबर थाना की टीम ने इस गिरोह के मास्टमाइंड समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस मामले की पुष्टि जामताड़ा के एसपी राजकुमार मेहता ने की है. पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता माना जा रहा है.

          गुप्त सूचना पर जंगल में छापेमारी

          एसपी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अकशिया गांव के पास जंगल में कुछ लोग साइबर ठगी की साजिश रच रहे हैं. सूचना के आधार पर साइबर थाना की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और सभी आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान उज्ज्वल कुमार शाही, राजेंद्र मंडल, राज किशोर शाही, अजीत कुमार मंडल, अमित कुमार शाही और कुंदन मंडल के रूप में हुई है.

          भारी मात्रा में सामान बरामद

          पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 18 फर्जी सिम कार्ड, एक लैपटॉप और चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं. यह सभी उपकरण साइबर ठगी को अंजाम देने में इस्तेमाल किए जा रहे थे. बरामद सामान से यह साफ है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और बड़े स्तर पर लोगों को निशाना बना रहा था.

          फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी

          जांच में सामने आया है कि यह गिरोह गूगल पर ई-कॉमर्स और ई-पेमेंट कंपनियों के नाम से फर्जी मोबाइल नंबर अपलोड करता था. इसके बाद ये लोग खुद को कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे. क्विक सपोर्ट और एनीडेस्क जैसे ऐप के जरिए लोगों से उनकी निजी जानकारी हासिल कर लेते थे और फिर उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे.

          करोड़ों की ठगी का खुलासा

          पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि गिरोह ने देशभर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया है. जब्त किए गए लैपटॉप की जांच में भी कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि गिरोह ने ठगी के जरिए भारी संपत्ति भी अर्जित की है.

          Read More : रामनवमी से पहले Hazaribagh में हाई अलर्ट: डीजीपी ने खुद संभाली कमान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

          न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

          फिलहाल सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को भी जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          anydesk scam india bank account hacking scam cyber crime gang busted cyber crime gang mastermind arrested cyber criminals arrested jharkhand cyber fraud india news cyber fraud jamtara cyber thana raid jharkhand digital payment fraud india e commerce fraud scam fake customer care scam india indian cyber crime news jamtara cyber crime news jamtara latest news jamtara police action online fraud gang arrested online scam alert india police raid cyber criminals quick support fraud sim card fraud case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड के लातेहार की दो नर्तकी बहनों से पटना के नौबतपुर में गैंगरेप, तिलक समारोह में गई थी, 13 आरोपियों पर केस दर्ज

          June 20, 2026

          फायरिंग केस में घिरे खान सर ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका,मंगलवार को कोर्ट में अहम सुनवाई

          June 8, 2026

          विक्रमशिला पुल को लेकर बड़ा ऐलान, 30 नवंबर तक बहाल होगा आवागमन,मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, तीन स्लैब बदलेंगे; तब तक मुफ्त रहेगा बेली ब्रिज

          May 31, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल विरोधी आंदोलन भारतीय लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय : रामबहादुर राय

          मिड-डे मील मद की राशि भुगतान में 8 हजार रिश्वत मांगने वाला बीपीओ एसीबी के हत्थे चढ़ा

          मोतिहारी में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, चार गंभीर घायल

          भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: परिजनों से मिले प्रशांत किशोर, सरकार और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

          औरंगाबाद: पति से विवाद के बाद महिला ने दो मासूम बेटियों संग नदी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.