Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 11 September 2026 || 02:00
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»किशनगंज थाना प्रभारी पर EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज, पटना और सारण में कई ठिकानों पर छापेमारी,अभिषेक रंजन के घर-कार्यालय पर रेड
          बिहार

          किशनगंज थाना प्रभारी पर EOU की बड़ी कार्रवाई, किशनगंज, पटना और सारण में कई ठिकानों पर छापेमारी,अभिषेक रंजन के घर-कार्यालय पर रेड

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:   किशनगंज जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टाउन थाना प्रभारी अभिषेक कुमार रंजन के ठिकानों पर छापेमारी की। मंगलवार सुबह शुरू हुई इस कार्रवाई में एक साथ किशनगंज, पटना और सारण जिले में स्थित उनके पांच ठिकानों को निशाना बनाया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में की जा रही है।

          मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे चार वाहनों में सवार नौ सदस्यीय ईओयू टीम किशनगंज पहुंची और थाना से महज 50 मीटर दूरी पर स्थित उनके आवास और चेंबर को घेर लिया। टीम में एक महिला अधिकारी भी शामिल थी। इस दौरान थाना अध्यक्ष के ड्राइवर हरेंद्र से भी पूछताछ की गई। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी अभिषेक रंजन के कथित तौर पर आपराधिक तत्वों या माफिया से संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही है।

          इसी क्रम में ईओयू की दूसरी टीम ने पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवनगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर छापा मारा। हालांकि, टीम के पहुंचने के समय घर पर कोई सदस्य मौजूद नहीं था, जिसके बाद अधिकारियों को परिजनों के आने का इंतजार करना पड़ा। वहीं सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के पैतृक गांव पैगा में भी दबिश दी गई, जहां संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

          प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अभिषेक कुमार रंजन के खिलाफ लगभग 1 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। इसी के आधार पर ईओयू ने यह समन्वित छापेमारी अभियान चलाया है। जांच के दौरान जमीन, नकदी, निवेश और अन्य संपत्तियों से संबंधित कागजात खंगाले जा रहे हैं।

          इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। विभागीय स्तर पर उन्हें पद से हटाने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। अभिषेक कुमार रंजन वर्ष 2009 बैच के दारोगा हैं और बाद में उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया था। उन्होंने दिसंबर 2024 में किशनगंज सदर थाना का प्रभार संभाला था और इससे पहले बहादुरगंज थाना अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

          गौरतलब है कि जिले में पिछले 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले 31 मार्च को पूर्व एसडीपीओ के आवास पर भी ईओयू ने छापेमारी की थी। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब सख्ती बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

          Abhishek Ranjan raid news Bihar corruption case EOU रेड बिहार आय से अधिक संपत्ति केस किशनगंज छापेमारी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          September 10, 2026

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          September 10, 2026

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भागलपुर में बाढ़ के गहरे पानी में डूबने से 5 की मौत,एक-दूसरे को बचाने उतरे परिवार के 4 सदस्यों की भी गई जान

          नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, सरगना सहित छह आरोपी गिरफ्तार,VSK फाउंडेशन के नाम पर व्हाट्सऐप पोस्टर से जाल बिछाकर युवाओं से ऐंठे लाखों

          झारखंड में नक्सलवाद कमजोर, अब संगठित अपराध के नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

          भागलपुर में उफान पर चंपा नदी, पुल से छलांग लगा रहे बच्चे; हादसे की आशंका से सहमे लोग

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.