Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 26 July 2026 || 11:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Bhagalpur: दवा व्यवसायी रौनक केडिया हत्या मामले में शूटर सहित तीन गिरफ्तार, पैसे के लेन-देन को लेकर हुई हत्या
          Headline

          Bhagalpur: दवा व्यवसायी रौनक केडिया हत्या मामले में शूटर सहित तीन गिरफ्तार, पैसे के लेन-देन को लेकर हुई हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 17, 2024No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur:  जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बहुचर्चित दवा व्यवसायी रौनक केडिया हत्याकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए घटना को अंजाम देने वाले शूटर एवं साजिशकर्ता सहित तीन अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त पिस्टल एवं बुलेट बाईक भी बरामद किया गया है। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को एसएसपी आनंद कुमार ने एक प्रेस वार्ता के दौरान दी।

          एसएसपी ने बताया कि बीते 07 अगस्त की रात्रि में तातारपुर थाना अन्तर्गत काजवलीचक के रहने वाले रौनक केडिया को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। एफ एस एल टीम एवं वरीय पदाधिकारियों के द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जहाँ से 05 गोली एवं 01 पिलेट जब्त किया गया। इस संबंध में तातारपुर थाना में सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। घटना का उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए श्री राज पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं अजय कुमार चौधरी पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक एसआईटी गठित की गई।

          एसआईटी द्वारा सीसीटीवी फूटेज, तकनिकी साक्ष्यों एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर 10 दिनों के अंदर घटना का सफल उद्भेदन कर लिया गया। करीब 50 सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया तथा तातारपुर, हबीबपुर, जोगसर, बरारी, असरगंज (मुंगेर), देवघर (झारखंड), तारापीठ (प० बंगाल) सहित कई जगहों पर छापेमारी की गई।

          16 अगस्त को अमित कुमार सिंह साजिशकर्ता एवं 17 अगस्त को आलोक राज शूटर एवं अजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया। अमित कुमार सिंह एवं आलोक राज के निशानदेही पर अजीत कुमार के घर हरिहरपुर‌से घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल को बरामद किया गया। घटना का कारण मृतक के पिता बलराम केडिया के पास अमित कुमार सिंह के पिता का पुराना बकाया पैसा था, जिसे अमित कुमार सिंह के द्वारा लगातार 08 महिनों से बकाया पैसा मांगा जा रहा था। परन्तु बलराम केडिया टाल-मटोल एवं गाली-गलौज करने लगे तथा दूसरों से भी गाली दिलवाये। इससे आक्रोश में आकर अमित कुमार सिंह ने उक्त घटना को अंजाम दिया। आलोक राज उर्फ दिलखुश का आपराधिक इतिहास रहा है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bhagalpur News pharmaceutical practitioner Raunak Kedia murder case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          July 23, 2026

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          July 23, 2026

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          July 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          विनीत तिवारी हत्याकांड: पलामू पुलिस ने दूसरे आरोपित को झांसी से दबोचा, तीन की तलाश जारी

          पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में हुए विस्फोट के मामले में एनआईए की टीम ने कोडरमा से दो कारोबारियों को किया गिरफ्तार

          केनरा बैंक से 1.10 करोड़ का गोल्ड गायब, कई अधिकारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

          14वीं जेपीएससी रिजल्ट पर बवाल, भाजयुमो ने किया आयोग का घेराव,सीबीआई जांच और रिजल्ट रद्द करने की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.