Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 14 May 2026 || 20:26
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण शुरू,सैन्य तकनीक से बनेगा अस्थायी पुल,15 दिनों में हल्के वाहनों का परिचालन संभव
          Headline

          विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण शुरू,सैन्य तकनीक से बनेगा अस्थायी पुल,15 दिनों में हल्के वाहनों का परिचालन संभव

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bhagalpur News:  विक्रमशिला सेतु पर यातायात बहाल करने की दिशा में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से पर अस्थायी बेली ब्रिज निर्माण का कार्य अब तेजी से शुरू कर दिया गया है। भागलपुर की लाइफलाइन माने जाने वाले इस पुल के बंद होने से हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब निर्माण कार्य शुरू होने से लोगों में राहत और उम्मीद दोनों बढ़ गई हैं।

          प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, बेली ब्रिज निर्माण के लिए कोलकाता से सेना में उपयोग होने वाले भारी लोहे के विशेष स्ट्रक्चर तीन ट्रकों के माध्यम से भागलपुर पहुंचाए गए हैं। इन स्ट्रक्चर का इस्तेमाल सैन्य स्तर की तकनीक से अस्थायी पुल तैयार करने में किया जाएगा। पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से पर लगभग 34 मीटर लंबाई में यह निर्माण कार्य किया जा रहा है।

          भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि इस पूरे निर्माण कार्य की निगरानी सीमा सड़क संगठन यानी बीआरओ कर रहा है। उन्होंने कहा कि बेली ब्रिज तैयार होने के बाद यातायात संचालन के लिए विशेष वन-वे ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। इसके तहत पुल के दोनों ओर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहेगी और एक समय में केवल एक दिशा से वाहनों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

          प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से जाम की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा। खासकर रोजाना आवागमन करने वाले लोगों को जल्द राहत मिलेगी। पुल बंद होने के बाद से लोगों को नाव के सहारे गंगा पार करनी पड़ रही थी, जिससे जोखिम भी बढ़ गया था।

          इधर, बिहार सरकार भी इस मामले को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। गुरुवार को पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों के साथ पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने बीआरओ द्वारा बनाए जा रहे बेली ब्रिज की गुणवत्ता और निर्माण सामग्री की भी जांच की।

          मंत्री ने दावा किया कि अगले 10 से 15 दिनों के भीतर 3.25 मीटर चौड़े अस्थायी बेली ब्रिज पर हल्के वाहनों का परिचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में अस्थायी पुल के जरिए यातायात बहाल होगा, जबकि दूसरे चरण में ट्रस तकनीक के माध्यम से स्थायी समाधान किया जाएगा। सरकार की इस पहल को भागलपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bailey Bridge Construction Bhagalpur News Bihar Bridge Update Bikramshila Bridge Bikramshila Bridge Transport
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          कोडरमा मिटको कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर ह/त्या,जांच में जुटी पुलिस

          May 14, 2026

          सगाई के कुछ घंटों बाद युवक ने फां/सी लगाकर दी जान

          May 14, 2026

          नवादा में बालू माफियाओं का आतंक: छापेमारी करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला , जमादार को ट्रैक्टर से कुचला

          May 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          कोडरमा मिटको कॉलोनी में दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर ह/त्या,जांच में जुटी पुलिस

          सगाई के कुछ घंटों बाद युवक ने फां/सी लगाकर दी जान

          विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण शुरू,सैन्य तकनीक से बनेगा अस्थायी पुल,15 दिनों में हल्के वाहनों का परिचालन संभव

          नवादा में बालू माफियाओं का आतंक: छापेमारी करने गई पुलिस पर जानलेवा हमला , जमादार को ट्रैक्टर से कुचला

          बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप, झारखंड में पुलिस-माफिया गठजोड़, एनआईए जांच की मांग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.