Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 00:10
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बाबूलाल फोबिया से ग्रसित है गठबंधन सरकार, शहादत का मजाक उड़ाना शर्मनाक- भाजपा
          Headline

          बाबूलाल फोबिया से ग्रसित है गठबंधन सरकार, शहादत का मजाक उड़ाना शर्मनाक- भाजपा

          today post liveBy today post liveJune 3, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Ranchi News:- झारखंड में सियासी तापमान उस वक्त और चढ़ गया जब भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार “बाबूलाल फोबिया” से पूरी तरह ग्रसित हो चुकी है। उन्होंने गठबंधन सरकार पर आरोप लगाया कि वह विपक्ष के नेताओं की आवाज़ को दबाने के लिए षड्यंत्र कर रही है और बाबूलाल मरांडी जैसे वरिष्ठ नेता की शहादत की पीड़ा का भी मज़ाक उड़ाया जा रहा है।

          प्रतुल शाह देव ने कहा, “जिस व्यक्ति के बेटे ने उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाई हो, उसके गंभीर आरोपों को मज़ाक में लेना बेहद शर्मनाक है। यह सरकार राजधर्म भूल चुकी है और ओछी राजनीति पर उतर आई है।”

          भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि बाबूलाल मरांडी ने न सिर्फ नगड़ी में आदिवासियों के विस्थापन के मुद्दे को उठाया, बल्कि सरकार में चल रहे बड़े घोटालों को भी बेनकाब किया। “कई सफेदपोशों को जेल की हवा खानी पड़ी, जिससे सरकार बौखला गई है,” उन्होंने जोड़ा।

          2013 के एक प्रसंग का ज़िक्र करते हुए प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन के पहले कार्यकाल के दौरान बाबूलाल मरांडी पर शिकारीपड़ा में उग्रवादी हमला करने की बड़ी साजिश रची गई थी, जिसे समय रहते बेनकाब कर दिया गया।

          “यह सरकार आंदोलन को बेचकर सत्ता में आई है। त्याग और शहादत का अर्थ इन लोगों को नहीं मालूम। सत्ता की भूख ने इन्हें अंधा बना दिया है,” प्रतुल शाह देव ने तीखे शब्दों में कहा।

          भाजपा प्रवक्ता का यह बयान ऐसे समय में आया है जब बाबूलाल मरांडी ने खुद पर, अपने परिजनों और करीबियों पर बड़े स्तर पर षड्यंत्र रचने का आरोप सरकार पर लगाया था। उन्होंने सरकार से इस पर कार्रवाई की मांग की थी, मगर जवाब में गठबंधन दलों के प्रवक्ताओं द्वारा की गई टिप्पणियों ने विवाद को और बढ़ा दिया।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Comment on Babulal Marandi Jharkhand BJP statement Jharkhand political dispute JMM Congress dispute Pratul Shahdev attack
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          May 3, 2026

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          May 2, 2026

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          साइबर पुलिस ने किया मोतिहारी में क्रिप्टो मनी लॉन्ड्रिंग का बड़ा खुलासा, 70 लाख कैश बरामद,50 करोड़ USDT ट्रांजैक्शन उजागर,चार गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.