Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 9 August 2026 || 19:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»74 की उम्र में अटूट आस्था, सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं कृष्णा बम
          Headline

          74 की उम्र में अटूट आस्था, सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं कृष्णा बम

          सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से कांवरियों का जत्था लगातार देवघर की ओर बढ़ रहा है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 9, 2026Updated:August 9, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  सावन की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए सुल्तानगंज से कांवरियों का जत्था लगातार देवघर की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच रविवार को नमामि गंगे घाट पर एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 74 वर्षीय प्रसिद्ध महिला डाक बम कृष्णा बम एक बार फिर बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देवघर रवाना हुईं।

          कृष्णा बम ने उत्तरवाहिनी गंगा में विधि-विधान से स्नान किया। इसके बाद कांवड़ में गंगाजल भरा और डाक बम के रूप में अपनी कठिन पैदल यात्रा शुरू कर दी। खास बात यह है कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके कदमों की रफ्तार और भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था में कोई कमी नहीं आई है। वह पिछले 42 वर्षों से लगातार सुल्तानगंज से देवघर तक डाक बम के रूप में यात्रा करती आ रही हैं।

          जैसे ही उनके रवाना होने की खबर कांवरियों और स्थानीय लोगों को मिली, उन्हें देखने के लिए भीड़ जुटने लगी। कच्ची कांवरिया पथ पर कई जगह श्रद्धालु उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते नजर आए। युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी कृष्णा बम की एक झलक पाने को उत्सुक दिखे। इस दौरान पूरा कांवरिया पथ ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजता रहा। कई श्रद्धालुओं ने उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी भी लीं।

          इस बार सावन की पहली सोमवारी पर कृष्णा बम सुल्तानगंज नहीं पहुंच पाई थीं। इससे उनके चाहने वाले श्रद्धालुओं में निराशा थी। यात्रा शुरू करने के बाद उन्होंने बताया कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वह पहली सोमवारी पर यात्रा नहीं कर सकी थीं। उन्होंने शिव भक्तों से निराश नहीं होने और भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था और उत्साह बनाए रखने की अपील की।

          कृष्णा बम की शिवभक्ति सिर्फ सुल्तानगंज से देवघर की यात्रा तक सीमित नहीं है। 74 वर्ष की उम्र में भी वह देश के कई प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और शक्तिपीठों तक हजारों किलोमीटर की पैदल यात्रा कर जल चढ़ा चुकी हैं। उन्होंने साइकिल से भी हजारों किलोमीटर की यात्रा पूरी की है।

          अब दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ के जलाभिषेक के संकल्प के साथ कृष्णा बम एक बार फिर कांवर लेकर देवघर की राह पर हैं। उनके इस जज्बे को देखकर रास्ते में मिलने वाले श्रद्धालु भी उन्हें आस्था, संकल्प और हौसले की मिसाल बता रहे हैं।

          74 वर्षीय कृष्णा बम Krishna Bam Krishna Bam Kanwariya Sultanganj Deoghar Kanwar Yatra कांवर यात्रा कृष्णा बम कृष्णा बम डाक बम बाबा बैद्यनाथ धाम सावन सोमवारी सुल्तानगंज से देवघर
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026: मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, हेमंत ने युवाओं से कहा-संवाद से हर समस्या का समाधान,गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कठोर सजा

          August 9, 2026

          दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक लाख डाक बम ने भरी हुंकार

          August 9, 2026

          जयराम महतो ने सरकार ने लगाया जेपीएससी सीटों को बेचने का आरोप, कहा-जांच हुई तो कई बड़े चेहरे होंगे बेनकाब

          August 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड आदिवासी महोत्सव-2026: मोरहाबादी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक, हेमंत ने युवाओं से कहा-संवाद से हर समस्या का समाधान,गड़बड़ी करने वालों को मिलेगी कठोर सजा

          दूसरी सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा आस्था का महासैलाब, एक लाख डाक बम ने भरी हुंकार

          74 की उम्र में अटूट आस्था, सुल्तानगंज से देवघर के लिए रवाना हुईं कृष्णा बम

          जयराम महतो ने सरकार ने लगाया जेपीएससी सीटों को बेचने का आरोप, कहा-जांच हुई तो कई बड़े चेहरे होंगे बेनकाब

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.