Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 8 August 2026 || 23:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार
          Headline

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          निया थाना क्षेत्र के उडिकेल बरटोली गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Khunti News:  जिले के  रनिया थाना क्षेत्र के उडिकेल बरटोली गांव में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। प्रेम प्रसंग के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान 33 वर्षीय उसरी कोनगाड़ी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

          स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद शनिवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा विजय कुमार सिंह और रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच करने के बाद आरोपी पति मथुरा कोनगाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की और उसका बयान दर्ज किया।

          पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मथुरा ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने का शक था। आरोपी का दावा है कि उसकी पत्नी उक्त युवक से फोन पर बातचीत करती थी और उससे मुलाकात भी करती थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

          आरोपी के मुताबिक, उसने कई बार पत्नी को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन दोनों के बीच विवाद खत्म नहीं हुआ। शुक्रवार रात भी इसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मथुरा ने कथित तौर पर पत्नी के सिर पर टांगी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसरी की मौके पर ही मौत हो गई।

          घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

          पुलिस के अनुसार, मृतका के मायके पक्ष की ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर रनिया थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

          बताया गया कि उसरी कोनगाड़ी और मथुरा कोनगाड़ी के तीन बच्चे हैं। मां की हत्या के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।

          #पति ने पत्नी की हत्या husband killed wife Khunti crime news Khunti Wife Murder Mathura Kongadi Arrested Murder Over Love Affair Suspicion Rania murder case Tangia Murder Case Usri Kon Gadi Murder उसरी कोनगाड़ी हत्या खूंटी क्राइम न्यूज खूंटी में पत्नी की हत्या टांगी से हत्या प्रेम प्रसंग के शक में हत्या मथुरा कोनगाड़ी गिरफ्तार रनिया थाना हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          August 8, 2026

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          August 8, 2026

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          August 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          नवादा ITI के पास नो-एंट्री में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क हादसे के बाद बवाल, एक घंटे जाम रहा मार्ग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.