सीतामढ़ी।
आधा दर्जन हथियारबंद डकैतों ने शुक्रवार की रात सीतामढ़ी के पुनौरा में एक रिटायर्ड फौजी दिनेश प्रसाद के घर पर धावा बोलकर परिवार वालों को बंधक बनाकर 5 लाख की संपत्ति लूट ली। लूटपाट के दौरान डकैतों ने घर के सदस्यों के हाथ पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा । इसमें रिटायर्ड फौजी का पुत्र बुरी तरह से जख्मी हो गया। सूचना पर पुनौरा थाना की पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
जानकारी अनुसार आधी रात डकैतों के घर में घुसते ही अफरा-तफरी मच गई। घर के सदस्य इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान डकैतों ने हथियार की नोक पर लूट शुरू कर दी। महिलाएं डरकर चिल्लाने लगी तो डकैतों ने घरवालों को बंधक बना लिया। रस्सी से हाथ पैर बांध दिए। परिजनों ने बताया कि डकैतों ने उनके साथ बुरी तरह से पीटा और सारा रुपया आभूषण और सामान लेकर भाग गए।

