धनबाद।
लगभग एक दर्जन अपराधियों ने गुरुवार की सुबह बीसीसीएल के मुरलीडीह 20/21 पिट्स कोलियरी के सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर लाखों का ट्रांसफार्मर एवं केवल लूट कर फरार हो गए। घटना से कोलियरी में हड़कंप है। लूट की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। कोलियरी सूत्रों के अनुसार 12 से 15 की संख्या में कोलियरी पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने वहां के सुरक्षा कर्मियों को एक कमरे में बंद कर उनका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद एटीएस ट्रांसफार्मर एवं केवल को बांधकर ले भागे। जाते-जाते अपराधियों ने सुरक्षाकर्मियों के मोबाइल वापस भी कर दिए। अपराधियों ने यह भी धमकी दी कि किसी को कुछ भी बताया तो जान से मार दिए जाओगे। काम पर तैनात डेगन सिंह ने बताया कि मोबाइल मिलने पर अधिकारियों को घटना की सूचना दी गई।


