Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 9 August 2026 || 10:23
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में 50 हजार की रिश्वत लेते उद्योग महाप्रबंधक गिरफ्तार,मशीन सप्लायर से 5% कमीशन मांगना पड़ा महंगा
          Headline

          अररिया में 50 हजार की रिश्वत लेते उद्योग महाप्रबंधक गिरफ्तार,मशीन सप्लायर से 5% कमीशन मांगना पड़ा महंगा

          जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को शनिवार सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 8, 2026Updated:August 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          रिश्वत लेते पकड़े गए महाप्रबंधक
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria News:  जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल को शनिवार सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पटना से पहुंची निगरानी की टीम ने यह कार्रवाई अररिया के शिवपुरी स्थित उनके किराए के आवास पर की। रिश्वत की रकम लेने के बाद जैसे ही महाप्रबंधक उसे बगल की अलमारी में रखने लगे, धावा दल ने घर में प्रवेश कर उन्हें दबोच लिया और रकम बरामद कर ली।

          निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी सतीश चंद्र माधव के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार अररिया के बनगामा निवासी मशीन सप्लायर कमरे आलम ने उद्योग विभाग को करीब 17 लाख रुपये की मशीनों की आपूर्ति की थी। आरोप है कि इस सप्लाई के भुगतान के एवज में महाप्रबंधक अनिल कुमार मंडल ने पांच प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। पांच प्रतिशत के हिसाब से करीब 85 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी।

          मशीन सप्लायर कमरे आलम रिश्वत की रकम देने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो कार्यालय में की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी टीम ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने के बाद निगरानी थाना में 7 अगस्त 2026 को कांड संख्या 95/26 दर्ज किया गया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7(ए) और 7(बी) के तहत कार्रवाई की गई।

          इसके बाद निगरानी विभाग ने महाप्रबंधक को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के लिए धावा दल का गठन किया। शनिवार को टीम की योजना के अनुसार मशीन सप्लायर 50 हजार रुपये लेकर शिवपुरी स्थित महाप्रबंधक के आवास पर पहुंचा। रकम देने के बाद अनिल कुमार मंडल ने उसे लेकर बगल की अलमारी में रखने का प्रयास किया। इसी दौरान निगरानी टीम ने घर में प्रवेश कर उन्हें पकड़ लिया। टीम ने रिश्वत की पूरी रकम भी बरामद कर ली।

          गिरफ्तारी के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम अनिल कुमार मंडल को अपने साथ पटना ले गई। वहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

          बताया गया कि अनिल कुमार मंडल वर्ष 2018 से 2022 तक अररिया में ही जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक के पद पर तैनात रह चुके हैं। तबादले के बाद वह करीब डेढ़ महीने पहले दोबारा अररिया लौटे थे। उन्होंने 26 जून को महाप्रबंधक के पद पर फिर से योगदान दिया था। दोबारा पदभार संभालने के कुछ ही समय बाद रिश्वत के आरोप में उनकी गिरफ्तारी से उद्योग विभाग में हड़कंप मच गया है।

          50 हजार रिश्वत Anil Kumar Mandal Bihar Vigilance Industry Department GM Arrested Rs 50000 Bribe अनिल कुमार मंडल गिरफ्तार अररिया रिश्वत कांड उद्योग विभाग महाप्रबंधक गिरफ्तार निगरानी की कार्रवाई Araria Bribery Case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          August 8, 2026

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          August 8, 2026

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          August 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          प्रेम प्रसंग के शक में पत्नी की ह/त्या, आरोपी पति गिरफ्तार

          जेपीएससी विवाद में पीयूष कुमार का सरकार को अल्टीमेटम, लिखित जवाब की मांग,10 को विधानसभा घेराव

          हजारीबाग में पुलिस मुठभेड़ में प्रिंस खान गैंग का सहयोगी घायल,पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी, पैर में लगी गोली

          नाबालिग से दु/ष्कर्म के मामले में राजबल्लभ की रिहाई को सरकार ने दी चुनौती, SC में याचिका दाखिल, याचिका में सवाल उठाते हुए कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों की अनदेखी किए जाने का दावा

          नवादा ITI के पास नो-एंट्री में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, ने बीएड छात्रा को कुचला, मौके पर मौत, सड़क हादसे के बाद बवाल, एक घंटे जाम रहा मार्ग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.