Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 04:46
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत
          Headline

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          बिहार के अररिया जिले में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना तरोना भोजपुर पंचायत के औरैयाबाड़ी गांव में हुई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 9, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria News:  बिहार के अररिया जिले में बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए। घटना तरोना भोजपुर पंचायत के औरैयाबाड़ी गांव में हुई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शनिचरा भगत, 48 वर्षीय वीरेन भगत और 30 वर्षीय कन्हैया भगत के रूप में हुई है। तीनों एक ही गांव के रहने वाले थे।

          घटना के संबंध में मृतक के परिजन गिरानंद भगत ने बताया कि बुधवार शाम अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गांव के कुछ लोग खेत में चर रहे अपने पशुओं को वापस लाने के लिए गए थे। पशुओं को लेकर सभी लोग घर की ओर लौट रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और छह लोग इसकी चपेट में आ गए।

          वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि तीन अन्य को भी चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ने तत्काल सभी घायलों को संभाला। गंभीर रूप से झुलसे तीन लोगों को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।

          मौत की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन अपनों को खोने के गम में रोते-बिलखते रहे। वहीं, घटना की जानकारी गांव में पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। तीनों मृतकों के परिवारों में मातम का माहौल है।

          तीन घायलों का गांव में चल रहा इलाज

          हादसे में घायल तीन अन्य लोगों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उनका इलाज गांव में ही किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी, जिसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया।

          आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रही है। उन्होंने कहा कि आपदा विभाग के प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

          वहीं, ताराबाड़ी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी लोग बारिश के दौरान पशुओं को लाने के लिए घर से खेत की ओर गए थे। इसी दौरान छह लोग वज्रपात की चपेट में आ गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

          प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बारिश और मेघ गर्जना के दौरान खुले मैदान में जाने से बचें। विशेषकर किसान और पशुपालक आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें। पेड़ के नीचे खड़े होने और बिजली के खंभे या अन्य धातु की वस्तुओं के पास रहने से भी बचना चाहिए।

          Araria Lightning Strike Araria Vajrapat News Auraiyabari Lightning Accident Bihar Lightning Death Three Dead in Araria अररिया बिजली गिरने से मौत अररिया में वज्रपात औरैयाबाड़ी वज्रपात हादसा बिहार में आकाशीय बिजली वज्रपात से तीन की मौत
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.