Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 7 November 2026 || 19:19
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Araria: अज्ञात बीमारी से तीन दिनों में 3 बच्चे सहित 5 की मौत, जिलें में मचा हड़कंप, चमकी बुखार से मौत की संभावना
          Headline

          Araria: अज्ञात बीमारी से तीन दिनों में 3 बच्चे सहित 5 की मौत, जिलें में मचा हड़कंप, चमकी बुखार से मौत की संभावना

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 3, 2024No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Araria:  अररिया के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र की मझुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 और 13 में अज्ञात बीमारी से तीन बच्चे और दो बुजुर्ग सहित पांच व्यक्ति की मौत हो गई। बीमार बच्चे और बुजुर्ग में मौत से पहले बुखार,दस्त, उल्टी सहित शरीर में कंपन की शिकायत थी। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। सूचना मिलने पर प्रखंड मुख्यालय से मेडिकल टीम ने गांव पहुंचकर बीमार बच्चों की जांच कर दवा दी। किस बीमारी से मौत हुई है। इसका पता नहीं चल पाया है। मृत बच्चों के स्वजन का दावा है कि मौत चमकी से हुई है। मृतकाकें में अरविंद ऋषिदेव के चार वर्षीय पुत्र रौनक कुमार की मौत शनिवार को हुई थी। रविवार को लवकुश ऋषिदेव के डेढ़ माह के पुत्र अंकुश कुमार व सोमवार को मन्नू ऋषिदेव की सात साल की बेटी गौरी कुमारी की मौत पूर्णिया में उपचार के दौरान हो गई।

          ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अभी भी डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चे सर्दी, खांसी व बुखार से पीड़ित हैं। सोमवार को कोहवारा एपीएचसी के सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ अफसर) हरीश गौयल, एएनएम मिक्की कुमारी और आशा फैसिलेटर रेखा कुमारी ने गांव में बीमार बच्चों की जांच की।सीएचओ हरीश गोयल ने बताया कि सभी बच्चों में सर्दी, खांसी व बुखार के लक्षण हैं। इन्हें दवा दी गई है। मृत बच्चों के स्वजन के पास कोई मेडिकल जांच रिपोर्ट नहीं थी। इस कारण यह स्पष्ट नहीं हो सका कि मौत का क्या कारण है। मामले की पूरी जानकारी ली जा रही है। इन बच्चों को बुखार हुआ था। ग्रामीण चिकित्सकों ने उपचार किया था, लेकिन तबीयत अधिक बिगड़ने पर पूर्णिया के एक अस्पताल में इन्हें भर्ती कराया गया था। वहीं पर बच्चों की मौत हुई।

          गांव में 15 से 20 बच्चों में सर्दी, खांसी व तेज बुखार के लक्षण थे। जांच टीम ने अभिभावकों को कहा है कि वे बच्चों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराएं। घटना के बाद मझुआ पंचायत के लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। मृतकों में चिरवाहा गांव निवासी अरविंद ऋषि देव के तीन वर्षीय बेटे रौनक कुमार, नंद कुमार ऋषि देव के दो महीने के बेटे अंकुश कुमार, मुन्ना ऋषि देव की 8 वर्षीय बेटी गौरी कुमारी, अगम लाल पासवान की 58 वर्षीय पत्नी शर्मा देवी और अनूप लाल शर्मा के 62 वर्षीय बेटे रामू शर्मा बताएं जा रहे हैं। मृतक बच्चे रौनक कुमार के परिजनों ने बताया कि उनके बच्चों को अचानक से किया हुआ, यह वह लोग भी नहीं समझ पाए।

          रानीगंज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रेफरल अस्पताल रोहित कुमार ने बताया की जानकारी मिलने पर गांव में मेडिकल टीम भेजी गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर किस बीमारी से इन बच्चों की मौत हुई है। बीमार बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। पल-पल की जानकारी प्राप्त की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल सर्जन डॉ केके कश्यप गांव पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि पांच लोगों की मौत हुई है और जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर कौन सी बीमारी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्ट्या यह चमकी बुखार जैसा प्रतीत हो रहा है।

          डीएम इनायत खान ने कहा है कि गांव के स्कूल में ही बच्चों की स्क्रीनिंग करवाई जा रही है. गांव में मेडिकल टीम अज्ञात बीमारी से हुई मौत की जांच में जुटी हुई है. वही, बताया गया की बच्चों की मौत के सही कारण का पता नहीं चल पाया है, क्योंकि परिवार के सदस्यों ने पहले ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव के 3 और बच्चे निमोनिया जैसे लक्षणों से पीड़ित हैं जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। हम स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं और बच्चों की मौत का कारण का पता चिकित्सा विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा

          Chamki Fever Death of children medical team
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          November 7, 2026

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          November 7, 2026

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          November 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अमावस्या की रात रजरप्पा मंदिर में होगी मां छिन्नमस्तिका की विशेष पूजा,हवन-मंत्र जाप और रात्रि जागरण की तैयारी

          पावापुरी महोत्सव में गूंजा भगवान महावीर का अहिंसा संदेश, राज्यपाल ने की पूजा-अर्चना, बोले जैन धर्म की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

          दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा, इन मंत्रों का करें जाप

          निशा भगत की मौत के बाद आखिरी फेस/बुक लाइव चर्चा में, सरकार और प्रशासन पर लगाए थे गंभीर आरोप

          तिलैया में कोचिंग जाने निकलीं दो नाबालिग चचेरी बहनें लापता, परिजनों ने थाने में दी शिकायत, पुलिस को मिला अहम सुराग

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.