चतरा।
एसीबी हजारीबाग की टीम ने बुधवार को टंडवा थाना में पदस्थापित एएसआई केशव कुमार शर्मा को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हांथों गिरफ्तार कर लिया। एएसआई के द्वारा टंडवा थाना क्षेत्र के मिश्रौल गांव निवासी राजेश कुमार से कांड संख्या 104/21 में पक्ष में डायरी लिखने के नाम पर पांच रिश्वत की मांग की गई थी। जिसकी शिकायत राजेश कुमार ने एसीबी से की थी। मामले के सत्सापन के पश्चात कांड दर्ज कर एससीबी की टीम बुधवार को रिश्वतखोर एएसआई को रुपए लेते रंगें हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार एएसआई केशव कुमार शर्मा पलामू जिला के सहार बिहरा गांव का निवासी है। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम एएसआई को अपने साथ हजारीबाग लेती गई ।



