नवादा।
जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा चौरमा गांव में शनिवार को दीवार गिरने से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई । मृतकों में नीतू देवी और खुशबू देवी शामिल है, जो आपस में चचेरी गोतनी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम हैं। पुलिस मामले की छानबीन करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजी है।
जानकारी अनुसार लगातार बारिश के कारण एक मिट्टी के मकान की दीवार काफी कमजोर हो गई थी। शनिवार को दोनों महिलाएं उसी रास्ते से गुजर रही थी। इस दौरान दीवार महिलाओं पर गिर गई,जिसके मलबे में दबकर दोनों की मौत हो गई । जब दोनों महिलाएं काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लोगों ने दीवार के मलबे को हटाया, तो वहां दोनों महिलाएं दबी पाई गई। ढोड़हा पंचायत के मुखिया ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत परिजनों को तीन-तीन हजार रूपए उपलब्ध कराया है।


