रांची।
झारखंड एकेडमी काउंसिल 31 जुलाई को मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी करेगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जैक के अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने मंगलवार को कहा कि 31 जुलाई को दोनों का परीक्षा परिणाम घोषित हो सकता है। आंतरिक विश्लेषण के आधार पर परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।
जानकारी अनुसार मैट्रिक का रिजल्ट 9वीं में प्राप्त अंक से 80 प्रतिशत और इंटरनल व प्रैक्टिकल के 20 अंक के आधार पर तैयार किया जा रहा है। इसी तरह इंटरमीडिएट का रिजल्ट 11वीं में प्राप्त अंक से 80 प्रतिशत व इंटरनल व प्रैक्टिकल से 20 अंक के आधार पर परिणाम घोषित करने की तैयारी है।
मालूम हो कि मैट्रिक और इंटर मीडिएट में कुल 7.60 लाख विद्यार्थी हैं। सूत्रों की मानें तो मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट में कोई टॉपर नहीं होगा। केवल विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा। उल्लेखनीय हो कि कोरोना महामारी के कारण दोनों परीक्षा रद्द कर दिए गए थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


