सहरसा।
जिला मुख्यालय के पंचवटी मुहल्ले में निर्माणाधीन शौचालय का सेफ्टी टैंक का सेटरिंग खोलने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरो की मौत हो गई। घटना बुधवार की है। मृत मजदूरो की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के सोनू शर्मा, शंकर शर्मा और पिको शर्मा के रूप में की गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश करते हुए शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी अनुसार निर्माणाधीन शौचालय के सेफ्टी टैंक का सेंटरिंग खोलने पहले एक मजदूर अंदर गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर बारी बारी से देखने दूसरा और तीसरा अंदर प्रवेश किया। मजदूरो के बाहर नहीं निकलने व कोई आवाज नहीं देने पर गृहस्वामी और उसके पड़ोसी झांककर नीचे देखा और सभी को बेहोश पाया। आनन फानन में सभी मजदूरो को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने सभी को मृत घोषित कर दिया।


