पलामू।
अज्ञात अपराधियों ने बुधवार की अहले सुबह एक महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतका की पहचान सुरेश रजवार की पत्नी सूरजमणि देवी(40) के रूप में की गई है। घटना रेहला थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, पर अब तक हत्या के कारणो का पता नहीं चल पाया है।
जानकारी अनुसार सूरजमणि देवी अपने बेटे के साथ सुबह घर में सो रही थी और उसके पति शौच के लिए बाहर गया हुआ था। इस बीच अज्ञात अपराधी उसके धर में घुसे और सोती महिला को धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। सूचना पर थाना प्रभारी नेकधारी रजक घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।


