पटना।
राजद के 25 वर्ष पूरा होने पर सिल्वर जुबली समारोह को लेकर पार्टी कार्यालय को आकर्षक ढंग से सजाया संवारा गया है। पार्टी के पोस्टर पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद फिर से छा गए हैं। 5 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम में लालू प्रसाद सभी स्तर के कार्यकर्ताओं से र्वचुअली जुड़ेंगे। मालूम हो कि 5 जुलाई 1997 को राजद की स्थापना लालू प्रसाद ने की थी।
स्थापना दिवस पर नए कॉन्फ्रेंस रूम का भी उद्घाटन होगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सिल्वर जुबली समारोह को खास बनाने के लिए बेहतर इंतजाम कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय को बेहतर लुक दिया गया है। पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। जिसमें मुख्य रुप से लालू प्रसाद के चेहरे को दर्शाया गया है। पोस्टर में दूसरी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के फोटो है। मालूम हो कि गत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजद के पोस्टरों से लालू प्रसाद गायब थे। इधर जमानत मिलने पर जेल से बाहर निकलने के बाद लालू प्रसाद पार्टी में जोश भरने की कवायद में जुटे हैं। वे करीब साढ़े 3 वर्ष के बाद सभी स्तर के कार्यकर्ताओं से जुड़ने वाले हैं।


