पलामू।
रेहला पुलिस ने सोमवार को अपराध की योजना बनाते चार बदमाशों को शंखा गाँव के बंछुली में स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल सहित तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों में पप्पू शुक्ला उर्फ प्रदीप शुक्ला, विकास सिंह उर्फ राहुल सिंह, कृष्णा ठाकुर व नंदू राम शामिल है। थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने बताया की गिरफ्तार आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर चारों को गिरफ्तार किया है। चारों से पूछताछ चल रही है।

