रांची।
कोरोना से जंग जीतकर झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो लगभग आठ महीने बाद सोमवार की देर शाम को चार्टर्ड विमान से रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर सीएम हेमंत सोरेन सहित अन्य अधिकारियों ने बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उनका स्वागत किया।बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से वे सीधे डोरंडा स्थित अपने आवास चले गए। शिक्षा मंत्री अब पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको रांची के मेडिका और रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होते देख उन्हें चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उनका लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया है। उनको रांची लाने के लिए रिम्स के दो डॉक्टरों की टीम सोमवार की सुबह चेन्नई रवाना हुई थी। दोनों डॉक्टर मंत्री के साथ रहे और उनके हेल्थ पर नजर रखे हुए थे। वे पिछले वर्ष 28 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

