पलामू।
पांकी थाना क्षेत्र के बांदुबार गांव में एक किशोरी (16) का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ बुधवार को मिला है। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले को हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। मृतका की पहचान भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष श्याम नारायण प्रजापति की पुत्री चंदा कुमारी के रुप में की गई है।
जानकारी अनुसार सबसे पहले बकरी चरवाहो ने फंदे से लटके शव को देखा और धीरे धीरे यह बात पूरे गांव में फैल गई। काफी संख्या में लोग वहां जुटे और पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतका किशोरी सोमवार के पूर्वाह्न 11 बजे से ही घर से गायब थी। उसके पिता तथा अन्य परिजनो ने उसकी काफी खोजबीन की। पर उसका पता नहीं चला। थक हार कर मंगलवार को पांकी थाना के गुमशुगदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी गई थी।


