नवादा।
रजौली-गया स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में मौत के शिकार हुए तिलैया निवासी शैलेंद्र के परिजनो ने मंगलवार को मृतक के शव को हाईवे पर रखकर जाम कर दिया। ढ़ाई घंटे तक चले जाम के कारण यातायात ठप रहा, जिससे आम लोगो को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना के बाद पहुंचे बीडीओ प्रेम सागर मिश्र एवं एएसआई गिरधारी सहानी लोगो को समझा बुझाकर जाम हटवाया और अंत्येष्टि के लिए परिजनो को योजना के तहत सहायता राशि 20 हजार रूपए दिए।

बीडीओ ने मृतक के आश्रितो को प्राकृतिक आपदा स्कीम व मुख्यमंत्री कामगार योजना के तत 5 लाख रूपए की सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे के बाद बाइक व ऑटो को जब्त कर लिया गया है। साथ ही इस मामले में ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


