रांची।
नगड़ी थाना पुलिस ने शनिवार को एक डोभा से संदिग्ध अवस्था में दो बच्चों का शव बरामद किया है। मृतक बच्चाें की शिनाख्त नदीम (10) और अरशद (12) के रुप में की गई हैं। दोनों बच्चों की हत्या कर शव को डोभा में फेंकें जाने की संभावना जतायी जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की मानें तो शुक्रवार की शाम से ही दोनों बच्चा लापता थे। दोनों के परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को दोनों बच्चों का शव डोभा में बरामद किया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों के शव को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकालवा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। घटना से ग्रामीणों आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम को भेजा गया है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
