लातेहार ।
शराब के नशे में धुत भतीजे ने कुल्हाड़ी से वार कर चाचा की हत्या कर दी। घटना नेतरहाट थाना क्षेत्र के मोहनपाठ गांव की है। पुलिस ने आरोपी सुंदरा किसान को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान दीना किसान (60) के रुप में की गई है। जानकारी के अनुसार शराब के नशे में सुंदरा किसान और उसके चाचा दीना किसान के बीच अक्सर झगड़ा होता था ।
सोमवार को भी सुंदरा नशे में धूत होकर चाचा के घर आया और झगड़ा करने लगा । इसी दौरान उसने अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे चाचा की मौत हो गयी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद थाना प्रभारी दिवाकर दूबे के नेतृत्व में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मौके से आरोपी सुंदरा को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

