रांची।
पुलिस ने मंगलवार को बीआईटी ओपी क्षेत्र के होटल के बाहर मैदान में एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान एक झामुमो नेता द्वारा संचालित जोहार झारखंड रेस्टोरेंट के वेटर व हजारीबाग जिले के बरकट्ठा निवासी सुरेंद्र यादव के रूप में की गई है। युवक के शरीर पर कोई गहरी चोट के निशान नहीं है। जानकारी अनुसार सुरेंद्र हर दिन तीन से चार बजे धूमने के लिए रेस्टोरेंट से निकलता था। मंगलवार को उसका शव होटल के बाहर मैदान में देखे जाने पर लोगो ने पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस आसपास के लोगो और रेस्टोरेंट के मालिक से पूछताछ कर रही है। ओपी प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणो का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनो को घटना की सूचना दे दी गई है।

