नवादा।
लॉकडाउन में चोरों के हौसलें बुलंद है। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने नगर थाना अंतर्गत संकट मोचन मंदिर के समीप स्थित आयुष इंटरप्राइजेज नामक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से ग्रिल को काटकर लाखों की टीवी , मोबाइल व अन्य सामानों की चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुॅच मामले की जांच में जुटी है।
दुकान संचालक सतीश सिन्हा ने बताया कि घटना काे सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया है।उन्होने बताया कि देर रात अपराधियों ने दुकान के पीछे की ग्रिल को काटकर करीब 20 लाख की टीवी , मोबाईल , सोने और चांदी की अंगूठी और अन्य कीमती सामानों की चोरी की है।
मौके पर पहुॅची पुलिस इस घटना को संदेहास्पद बता रही । पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी है उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

