मधुबनी।

चोरी के मामले में गिरफ्तार एक आरोपी की मौत शनिवार को बासोपट्टी थाना के हाजत में हो गई। इससे इलाके में आक्रोश है, जबकि पुलिस महकमा सकते में है। आक्रोशित लोगो ने सड़क जाम कर पुलिस की कार्यशैली के विरोध में प्रदर्शन किया। जानकारी अनुसार चोरी के आरोपी भरोसा सहनी(32) को बासोपट्टी पुलिस ने शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया था। थाना के गश्ती दल ने उसे रात में हाजत में बंद कर दिया था। शनिवार की सुबह जगाने पर आरोपी ने कोई आवाज नहीं दी। हाजत खोलने पर आरोपी को मृत पाया गया।
पुलिस कस्टडी में हुई मौत् से गांव में पुलिस के प्रति आक्रोश है। लेागो ने बांस बल्ला घेरकर सड़क जाम किया तथा जमकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मालूम हो कि बासोपट्टी बाजार से मान सिंहपट्टी स्थित पेट्रोल पंप के बीच अवस्थित अधिकांश दूकानो में लगातार चोरी की घटना हो चूकी है। बाजार वालो ने मृतक सहनी पर ही चोरी का आरोप लगाया था, जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी हुई थी।