रांची।
ओरमांझी थाना क्षेत्र के रूक्का-सालन पुल के नीचे डैम में सोमवार को डूबने से चार युवको की मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को शेष दो युवको एहतेशाम अली एवं सुभाष महतो का शव बाहर निकाला। जबकि घटना के दिन ही दो युवको रिजवान उर्फ लड्उू और मोहम्मद राजा के शव को निकाला गया था। पुलिस के अनुसार इरबा(कोलियारी) निवासी अमजद अली के परिवार के युवक डैम में नहाने गए थे। नहाने के दौरान ऐहतेशाम अली, मो. रिजवान उर्फ लड्डू, मो. राजा और सुभाष महतो डूब गए। सभी लोग बाइक से डैम में नहाने गए थे। सूचना पर गोताखोरो की मदद से उसी दिन दो का शव निकाला गया था, जबकि शेष दो की तलाश जारी थी, पर उस दिन कामयाबी नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ कीटीम की मदद से मंगलवार को शेष दो युवको का शव बरामद की।


