रांची।

जिले के खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कुटियातु बस्ती में शुक्रवार को हुई बिसवा उरांव उर्फ बिरसू हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ख्रुलासा कर लिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो आरोपी शशि महतो और प्रफुल्ल कच्छप को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और स्कूटी को भी बरामद कर लिया है।
उल्लेखनीय हो कि शुक्रवार की शाम को बिसवा उरांव अपने घर के बाहर पेड़ के नीचे चटाई पर सोया था। इस दौरान दोनो आरोपी वहां पहुंचे और बिसवा के सिर में गोली मारकर फरार हो गए। इससे बिसवा की मौत मौके पर हो गई। सूचना पर छानबीन करने पहुंची पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शशि महतो और बिसवा उरांव के बीच दोस्ती था। दो साल पहले दोनो के बीच विवाद हुआ था, जिसमें बिसवा ने शशि की पिटाई कर दी थी। इस पर शशि ने बिसवा को जान मारने क धमकी दी थी। इस सूचना पर एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपितो की गिरफ्तारी में जुटी थी।