गुमला
अज्ञात बदमाशो ने प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर बुधवार की सुबह 4 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया डैम के पास की है। मृत युवक की शिनाख्त लातेहार जिले के ग्राम हेहेगड़ा छिपादोहर निवासी अनुज कुमार यादव (23) के रूप में की गई है। सूचना पाकर पहुंची घागरा पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। मृत युवक के पिता राम बिहारी महतो के अनुसार अनुज अपने तीन दोस्तो के साथ सुबह घर से निकला था। वह अपनी प्रेमिका से मिलने रविवार की सुबह सेहल बरटोली गांव बाइक से गया था, पर वापस नहीं लौटा। इस बीच बुधवार की सुबह कुछ लोग डैम में मछली मारने गए थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पास जाने पर युवक की लाश देखी, जिसमें सिर से खून निकल रहा था। घटनास्थल के पास मृतक का पर्स, आधारकार्ड, रूपए और कागजात बिखरे थे।



