रांची
जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारोसालडीह गांव में बड़े भाई गोदाधर लोहरा ने छोटे भाई रामश्रृंगार लोहरा (26) को लोहे के सबल से प्रहार कर हत्या कर दी। घटना रविवार की रात 12 बजे की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने सोमवार को हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त सबल भी बरामद किया गया है। हत्यारे बड़े भाई को अपने छोटे भाई पर शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ अजय कुमार और थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम ने घटना की छानबीन की। एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि शक के कारण हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। बड़े भाई को छोटे भाई पर शक था कि उसकी पत्नी के साथ उसका अवैध संबंध था।


