रांची।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए झारखंड दस्तावेज नवीस संघ ने 15 मई तक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है।संघ के महामंत्री पुष्कर कुमार साहू ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया की । कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए झारखंड दस्तावेज नवीस संघ ने इससे पहले अपनी कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया था की एक मई तक राज्य के किसी भी रजिस्ट्री कार्यालय में दस्तावेज नवीस संघ से संबद्ध लिपिक कोई भी कार्य नहीं करेंगे। संघ ने सभी जिलों में निबंधन का कार्य बंद रखने के साथ कार्यालयों को भी बंद रखनेे का निर्देश जिला केे संघों को दिया है। इससे पहले भी दस्तावेज लिपिकों ने एक सप्ताह तक के लिए सेल्फ लॉकडाउन का ऐलान करते हुए खुद को निबंधन के कार्य से दूर रखा था।
