रांची।
बुढ़मू थाना पुलिस ने गुरुवार को ओझासाड़म पंचायत के नवाटोली छापेमारी कर शराब फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में नकली शराब बरामद किया है। इसे लेकर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध देशी और विदेशी शराब का निर्माण और पैकिंग बड़े पैमाने किया जा रहा है। सूचना के बाद एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर लगभग चार लाख से अधिक का शराब सहित अन्य सामान बरामद किया है। मामले में संजय यादव और शैलेश सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। एसपी ने बताया की नामजद किए गए लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरोह के द्वारा सस्ते शराब को महंगे और ब्रांडेड शराब के रूप में बनाकर बेचने का काम किया जाता था।
बरामद शराबों में गोल्ड व्हिस्की 750 एमएल एक पीस, किंग गोल्ड स्पेशल व्हिस्की 750एमएल सात पीस, 42 पीस रॉयल स्टैग व्हिस्की 375एमएल, दो पीस इंपिरियल ब्लू 375एमएल, 500 पीस रॉयल स्टैग का खाली बोतल 375 और 180एमएल,53पीस टच देशी शराब 300एमएल,70पीस किंग गोल्ड का लेबल लगा प्लास्टिक बोतल 750 एमएल, 500पीस इंपिरियल ब्लू का खाली बोतल 375 एम एल, 200पीस ओसी ब्लू का 180 एम एल का खाली बोतल, 200पीस ओसी ब्लू का ढक्कन, 200पीस इंपिरियल ब्लू का ढक्कन, 100 पीस रॉयल स्टैग का स्टीकर, 100 पीस बोतल के ढक्कन के ऊपर चिपकाने वाला स्टीकर और दो मशीन लोहे का सील करने वाला शामिल है।

