Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 6 November 2026 || 10:25
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि  6 मई तक के लिए बढ़ायी गई
          Headline

          राज्य में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि  6 मई तक के लिए बढ़ायी गई

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 28, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          .29 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 6 मई की सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह रहेगा प्रभावी

          . राज्य में 6 मई तक अब दुकानें  (अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर) दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी

          रांची। 

          राज्य सरकार ने पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की अवधि को एक सप्ताह और बढ़ाने का निर्णय़ लिया है। अब 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 6 मई की सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सुप्ताह का अनुपालन राज्यवासियों को अनिवार्य रुप से करना होगा। मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई आपदा प्रबन्धन प्राधिकार की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब दुकानें दोपहर दो बजे तक ही खुली रहेंगी, इसे लेकर लोगों को दोपहर 3 बजे तक  मूवमेंट करने की इजाजत होगी। राज्य में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह को आगे बढ़ाने का निर्णय सरकार ने लिया है । बैठक में स्वास्थ्य मंत्री  बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव  सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त -सह -स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव  अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव  अजय कुमार सिंह, सचिव  विनय कुमार चौबे, सचिव पूजा सिंघल और सचिव  अमिताभ कौशल उपस्थित थे.

           सामान्य ऑक्सीजन स्तर वाले संक्रमित जेनरल वार्ड में शिफ्ट किए जाएं

           मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बेडों की काफी किल्लत देखी जा रही है। इसके साथ ये भी जानकारी आ रही है कि जिन संक्रमितों का ऑक्सीजन स्तर सामान्य हो चुका है, उसके बाद भी वे ऑक्सीजन युक्त बेडों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कहा कि ऐसे संक्रमितों को चिन्हित कर उन्हें अस्पताल के जेनरल वार्ड में शिफ्ट किया जाए और जिन्हें ऑक्सीजन युक्त बेड की जरूरत हैं, उन्हें उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में कम  से कम 50 अतिरिक्त सामान्य बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

           विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम बनाएं

          मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे रिम्स अथवा बड़े निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम का गठन करें। यह टीम सदर अस्पताल अथवा अन्य अस्पतालों मे  इलाजरत कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण करेगी  और जरूरत के अनुसार बेहतर चिकित्सीय उपचार  में आवश्यक सलाह देगी। यह टीम इस बात की भी जानकारी लेगी कि किन संक्रमितों को ऑक्सीजन युक्त बेड की जरूरत है औऱ किन्हें सामान्य वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा सकता है.

           जिलों में बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध हों

           मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में कोरोना संक्रमितों को बेहतर चिकित्सीय संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में  समुचित कदम उठाए जाएं। इस सिलसिले में हर बेड तक ऑक्सीजन की उपलब्धता, जीवन रक्षक और जरूरी दवाएं और संक्रमितों तथा उनके परिजनों अथवा सगे संबंधितों की निगरानी की उचित व्यवस्था हो, ताकि उन्हें संक्रमण से बचाया जा सके.

            कॉरपोरेट जगत से लें सहयोग

          मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में अवस्थित उद्योगों से कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए सहयोग लेने के लिए कदम उठाएं। इसके तहत कोविड डेडिकेटेड अस्पताल समेत अन्य जरूरी चिकित्सीय संसाधन वे उपलब्ध कराएं, ताकि राज्य में कोरोना संक्रमितों को उपचार के सिलसिले में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। कॉरपोरेट जगत से सहयोग लेकर कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में मदद  मिल सकेगी।

           

          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          November 5, 2026

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          November 5, 2026

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          November 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह के यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 4 करोड़ के जेवरात और 12 लाख नकद लूटकर फरार हुए अपराधी

          थाने से 100 मीटर दूर सामान के पैसे मांगने पर खूनी वारदात, दुकान में बंद कर दुकानदार को ज/लाया

          बोकारो के कथारा कोलियरी में दर्दनाक हादसा, कोयले के मलबे में दबकर तीन महिलाओं ने गंवाई जान

          पलामू में ACB ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते होमगार्ड कार्यालय के मुंशी को किया गिरफ्तार

          घूमने के बहाने तीन लड़कियों को ले गए युवक, फिर जो हुआ उसने पूरे इलाके को हिला दिया…

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.