सीतामढ़ी।
रीगा थाना क्षेत्र के कुशमारी गांव निवासी ईट भट्ठा संचालक अजय महतो (40) की रविवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने अजय महतो को गोली मारे जाने के पूर्व उससे लूटपाट भी की थी। हालांकि कितनी रकम की लूट की गई इसका पता नहीं चल सका है। मृतक अपने पूरे परिवार के साथ सीतामढ़ी पासवान चौक स्थित किराए के मकान में पिछले कुछ सालों से रह रहा थे। समय-समय पर वह अपने घर कुशमारी व ईट भट्ठा पर आया जाया करता था। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ,एसआई अजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाला रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।
जानकारी अनुसार अजय महतो अपने भाई शंभू महतो के साथ अपने गांव से अपने ईट भट्ठा पर मजदूरों को साप्ताहिक भुगतान के लिए जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 3:00 बजे पल्सर पर सवार तीन अपराधियों ने भट्ठा संचालक अजय महतो का पीछा कर रास्ते में ही उसे गोली मार दी। घ्नटना के बाद आनन-फानन में भट्टे पर काम करने वाले मजदूर और उसके भाई ने उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी स्थित एक चिकित्सक के यहां ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।