कोडरमा।
जिले के प्रसिद्ध शिशू रोग विशेषज्ञ सह आईएमए कोडरमा के अध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा (60) का शनिवार को रांची स्थित राम प्यारी हॉस्पीटल में ईलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से कोरोना से संक्रमित थें। उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जानकारी अनुसार इलाज के दौरान उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उन्हें प्लाज्मा चढ़ाने की भी तैयारी की जा रही थी। इसी बीच देर शाम उनकी मौत हो गई।
डॉक्टर संजीव झा के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। उन्होने सदर अस्पताल में एक सरकारी चिकित्सक के रुप में कई वर्षो तक कार्य किया था। वर्तमान में सीडी कॉलोनी में वे अपना क्लीनिक संचालित कर रहे थें। उनके निधन की खबर पर चिकित्सकों ने अपनी गहरी शोक संवेना प्रकट करते हुए इसे जिले के चिकित्सा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। शोक व्यक्त करने वालों में सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, आईएमए के सचिव सुजीत राज, डॉक्टर आरके दीपक, डॉ हरिदर्शन सिंह, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ सागरमणी सेठ, डॉ शरद कुमार, डॉ रमण कुमार, डॉ उर्मिला चौधरी, डॉ नरेश पंड़ित, डॉ विकास चंद्रा सहित कई अन्य चिकित्सकों के नाम शामिल हैं।


