रांची।
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर झारखंड के सभी बैंक अब सिर्फ 4 घंटे ही खुलेंगे। राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की ओर से इस संबंध में लिए गए निर्णय के अनुसार बैंक सुबह 10 बजे से लेकर 2 बजे तक ही खुलेंगे। वहीं बैंक के प्रबंधक कार्यालय और ब्रांच क्षमता से 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ काम करेंगे। इसके अलावा करेंट चेस्ट, एटीएम कैश लोडिंग वेंडर, डाटा सेंटर, डाटा रिकवरी सेंटर, सर्विस ब्रांच, बैंक ट्रेजरी ऑफिस पहले की तरह काम करते रहेंगे। बैंकर समिति के लिए गए निर्णय के अनुसार बैंक के गर्भवती स्तनपान कराने वाले महिला कर्मी, दिव्यांग बच्चों के गार्जियन घर से काम करेंगे। विभागीय सभी मीटिंग ट्रेनिंग व अन्य कार्य ऑनलाइन किया जाएगा।

