रांची।
बेड़ो पुलिस ने दादा-दादी के हत्यारे पोते को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पोते मंगलू उरांव (25 ) के पास से लोहे का दौली, हसुआ, खून लगा कपड़ा बरामद किए गए है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने गुरूवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 14 अप्रैल की रात काे मंगरा उरांव और उसकी पत्नी चरिया उराइन की हत्या की गई। मृतका के पुत्र सुका उरांव ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। इसको लेकर गठित विशेष टीम ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम के सहयोग से हत्या का खुलासा करते हुए मृतक के पोते को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार पोते ने हत्या में अपनी संलिप्ता स्वीकार कर ली है। उसने पुलिस को बताया कि दादा- दादी भैंस बेचे थे। भैंस बिक्री से मिले रूपए को वह चेन्नई जाने के लिए मांग रहा था। लेकिन दादा दादी रूपए नहीं दिए। इसी गुस्से में आकर मंगलू ने दादा दादी की हत्या कर दी।


