हजारीबाग।
कटकमदाग थाना क्षेत्र के छड़वा डैम से निजी स्कूल के शिक्षक का शव गुरुवार को बरामद किया गया है। मृतक की पहचान शिवचरण कुशवाहा 55 वर्ष के रूप में की गई है। वे 2 दिनों से लापता थे। घटना स्थल के पास से उनकी साइकिल भी बरामद हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार सलगांवा निवासी शिव शरण कुशवाहा 2 दिन पहले सब्जी लाने की बात कहकर घर से निकले थे। पर वापस नहीं लौटे। इसको लेकर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया गया है कि स्थानीय ग्रामीण महिलाओं ने डैम में शव को देखा और इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

