नवादा।
पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के गढ़पर मोहल्ले में स्थित एक मकान से संचालित अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए 10 लाख रुपए का शराब बरामद किया है। मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। उक्त मकान सुनैना देवी का बताया गया है। जो कोलकाता में रहती है। मकान को किराए पर लगा रखा था।

सदर एसडीओ उमेश भारती ने बताया कि गुप्तचर विभाग की सूचना पर मकान में छापेमारी की गई । मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। पुलिस ताला तोड़कर जब मकान में अंदर घुसी तो बड़े बैग, ट्रंक सहित कई जगहों से लगभग 10 लाख रुपए की शराब बरामद की गई। अवैध शराब माफिया मकान को किराए पर लेकर लंबे समय से शराब का कारोबार संचालित कर रहे थें। सदर एसडीओ उमेश भारती ने बताया कि जल्द ही इसमें शामिल शराब माफियाओं का पता लगा लिया जाएगा ।


