रांची।
झारखंड के सभी सिविल कोर्ट वह जिला न्यायालयों में 5 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई होगी। झारखंड हाई कोर्ट ने इस संबंध में आदेश देते हुए पत्र जारी कर दिया है। आदेश के तहत मॉर्निंग कोर्ट में सुनवाई की प्रक्रिया 26 जून तक चलेगी। इस दौरान अदालती कार्य का समय सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। हाई कोर्ट ने पत्र जारी कर सभी जिला न्यायाधीशों को यह व्यवस्था लागू करने एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया गया है।


