रांची।
सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को कहा कि राज्य के प्रशिक्षित बेरोजगार युवकों को हर साल ₹5000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा निजी क्षेत्र में स्थानीय को 75 फिर भी आरक्षण का लाभ देने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में मारे गए व्यक्ति के आश्रित को ₹1 लाख का अनुदान देने का भी निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गत 12 मार्च को कैबिनेट की बैठक में 26 फैसले लिए गए थे। जिसमें कुछ निर्णय को सार्वजनिक कर रहा हूं। सरकार कई उपलब्धियां देख रही है और आगे भी इसी तरह से सरकार काम करेगी। सरकार बनती है और बिगड़ती रहती है। लेकिन व्यवस्था वही रहती है।


