Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 29 June 2026 || 15:57
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Uncategorized»अगलगी की घटना के बाद से ही कसमाबाद दियारा गांव में पसरा है सन्नाटा
          Uncategorized

          अगलगी की घटना के बाद से ही कसमाबाद दियारा गांव में पसरा है सन्नाटा

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 3, 2021No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          भागलपुर।

          जिले के अकबर नगर थाना क्षेत्र के कसमाबाद दियारा गांव में  मंगलवार को हुई अगलगी की घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सन्नाटा पसरा है। बीच-बीच में पीड़ित महिलाओं और भूख से रोती बच्चों की आवाज सन्नाटे को अवश्य चीरती है। पर बच्चों के लिए घर में अन्न का एक दाना भी नहीं है। घटना में पीड़ितो के जीवन भर की कमाई आग की भेंट चढ़ गई है। इस घटना में लगभग 400 फूस के आवास तथा उसमें रखे सारा सामान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया है।

          घटना के दिन स्थानीय बबलू मंडल की ओर से प्रीत परिवारों के लिए खाना की व्यवस्था तो कर दी गई पर सुबह फिर से बच्चे भूख से व्याकुल कुल हो उठे। बच्चे एवं पीड़ित परिवार की दशा को देखते हुए पंचायत के मुखिया अरविंद मंडल ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को चुड़ा-गुड़ उपलब्ध कराया है। जबकि बिहपुर पुलिस के साथ सुल्तानगंज के अंचलाधिकारी शंभू शरण राय व नाथनगर के बीडीओ, सीओ गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों के बीच प्लास्टिक वितरित करते हुए क्षति का आकलन भी किया।

          पीड़ित हरिलाल मंडल, सूरज मंडल, कैलाश मंडल, आदि का कहना है कि अगलगी की घटना के बाद पूरे गांव के लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश है। गंगा के दियारा में बसे इस गांव की आबादी 10 हजार के करीब है। 34 साल पहले गंगा की कटाव से 1500  घर नदी में विलीन हो गया था। इसके बाद विस्थापित परिवार गंगा की दूसरी छोर पर फूस का मकान बना कर गुजर-बसर कर रहे थे। आग लगी ने उसका आशियाना भी छीन लिया है।

          जानकारी अनुसार मंगलवार को खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से निकली चिंगारी से एक फूस के घर में आग लग गई। हवा की तेज रफ्तार के कारण आग ने एक एक कर सभी घरो को अपने आगोश में ले लिया। लपटे इतनी तेज थी कि ग्रामीणों को कुछ समझ में  नहीं आ रहा था। लोग जान बचाकर भागने में लगे रहे। घरो में रखे पलंग, चौकी, बिछावन, कपड़ा, पंखा, टीवी, अनाज, गहने और जरूरी कागजात सभी जल गए।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बेगूसराय में एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत, दर्जनभर घायल

          June 29, 2026

          वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो सगी बहनें लापता; शादी का माहौल मातम में बदला

          June 29, 2026

          एनएच-19 पर तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक।

          June 29, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बेगूसराय में एनएच-31 पर दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चार की मौत, दर्जनभर घायल

          वैशाली में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो सगी बहनें लापता; शादी का माहौल मातम में बदला

          एनएच-19 पर तीन ट्रेलरों की भीषण टक्कर, केबिन में फंसा चालक।

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.