रांची।
भाकपा माओवादी के 10 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली जीवन कंडूलना के कई साथियो के साथ रांची पुलिस के समक्ष सरेंडर करने की सूचना मिली है। हालांकि अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि सोमवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय में एक समारोह का आयोजन कर नक्सली जीवन कंडूलना को उनके साथियो संग अधिकारिक रूप से सरेंडर कराया जाएगा। जानकारी अनुसार खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के रहने वाला 10 लाख का इनामी नक्सली चाईबासा जिले के पोड़ाहाट में सक्रिय था। जीवन कंडूलना का दस्ता सारंडा के जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील रहा है। उल्लेखनीय रहे कि सरकार की सरेंडर नीति से नक्सली प्रेरित हो रहे है। इसके पूर्व 13 अक्टूबर 2020 को भाकपा कमांडर बोयदा पाहन ने तीन साथियों के साथ पुलिस के समक्ष सरेंडर कर हथियार डाला था।


